सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान सीतामढ़ी जिले के परिहार क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को शनिवार को सोनवर्षा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उनके समर्थक उग्र हो गए और समाहरणालय गेट पर जमकर हंगामा और नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई.

सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया. पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई है. यादव को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.गौरतलब है कि महेंद्र सिंह यादव की पत्नी धनहारा पंचायत की मुखिया हैं, जबकि यादव स्वयं दो बार जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं. उनके समर्थकों ने गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है और रिहाई की मांग की है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
