सरायकेला/ Pramod Singh आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सीनी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने की.

बैठक में शांति समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारा और सामुदायिक सौहार्द बनाए रखते हुए रामनवमी, ईद और सरहुल जैसे प्रमुख पर्वों को शांति और उल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया.
ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि पर्व- त्योहार समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं. ऐसे अवसरों पर सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे आपसी सहयोग और समझदारी के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं.
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में सभी पर्व आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे. इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

