चाईबासा/ Jayant Pramanik सीनी रेलवे स्टेशन कॉलोनी में रविवार को वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत की याद में और विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान समूह और कुड़मी संस्कृति विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बंगाल सरकार के उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री श्रीकांत महतो और समाजसेवी व आंदोलनकारी अमित महतो अतिथि के रूप में शामिल हुए.

विज्ञापन
उन्होंने रक्तवीरों को प्रोत्साहित किया और आयोजन की सराहना की. शिविर में कुल 93 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए रक्तदान समूह के सभी आयोजक सदस्यों और सपन जी के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
