जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के 2025-27 सत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया इन दिनों जारी है. नामांकन की अंतिम तिथि तक प्राप्त फॉर्म के अनुसार इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं. हालांकि महासचिव समेत कुछ पदों पर चुनाव होना अभी बाकी है.

इससे पूर्व “केडिया एंड काउंटिया” टीम ने एक पत्रकार वार्ता कर अपने पूरे पैनल का मैनिफेस्टो जारी किया. गौरतलब है कि पिछला कार्यकाल भी इसी टीम के पास था और इस बार भी इसके अधिकांश प्रत्याशी निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं.
टीम के सदस्यों ने कहा कि पिछले सत्र में जो कार्य सफलतापूर्वक किए गए थे, उन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा. उनका कहना है कि चैंबर को बीते दो वर्षों में छोटे से छोटे व्यापारी तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है. साथ ही भविष्य में सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाकर स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान, औद्योगिक विकास हेतु आधारभूत संरचना का विस्तार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर काम किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
