सिमडेगा: जिले के केरसई थाना क्षेत्र के साहू चौक में सोमवार को दिनदहाड़े हुई चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये नगद और गहनों की चोरी कर ली.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित सचिन कुमार अपने परिवार के साथ दुकान पर गए हुए थे. इसी दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच चोरों ने उनके घर का ताला खोलकर करीब 1 लाख 65 हजार रुपये नकद, दो सोने की चेन, चांदी की पायलें और अन्य छोटे आभूषण चोरी कर लिए. घर लौटने पर पीड़ित परिवार ने देखा कि ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है.
घटना की सूचना मिलते ही केरसई थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में पूछताछ व सर्च अभियान शुरू किया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है. इस घटना के बाद स्थानीय लोग भयभीत हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
