सिमडेगा: पुलिस को अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में राउरकेला से रांची की ओर जा रही एक यात्री बस से 8 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया.

पुलिस को सूचना मिली थी कि मंत्री बस के जरिए गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और बांसजोर क्षेत्र में चेक नाका लगाया गया.
जांच के दौरान मंत्री बस को रोका गया और तलाशी ली गई. इसी दौरान एक यात्री के बैग से 8 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ. आरोपी की पहचान विरेन्द्र ओझा, निवासी बन्धपा, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है. मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गांजा समेत बस को ज़ब्त कर लिया. इस मामले में बांसजोर ओपी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधीक्षक सिमडेगा एम अर्शी ने कहा कि जिले में नशा और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है और तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
