सिमडेगा: पुलिस ने ऑपरेशन “रेड हंट” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. विगत तीन दशकों से फरार चल रहे चार कुख्यात लाल वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे.

टी टांगर से 11 साल से फरार कल्लू मांझी, कोलेबिरा से 17 साल से फरार इन्द्रजीत नायक, पाकरटांड़ से बसंत भगत और बानो गिरदा ओपी से 33 साल से फरार समरू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन सभी अपराधियों पर हत्या, अपहरण और संगठित अपराध से जुड़े मामले दर्ज थे.
पुलिस की विशेष छापामारी टीम ने विभिन्न राज्यों और इलाकों में छिपे इन अपराधियों को धर दबोचा. सिमडेगा एसपी एम अर्शी ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है और कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं सकता.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
