सिमडेगा: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पिथरा पंचायत के बड़कीछापर टांगर टोली गांव में पारिवारिक विवाद अचानक हिंसक हो गया. गांव के ही करण बारला और उसके परिवार के सदस्यों पर जेंडर बारला के परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है.

पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले जेंडर बारला की पत्नी मनीषा बारला और उनकी बेटियों मीना और रीना के साथ मारपीट की. जान बचाने के लिए तीनों किसी तरह मौके से भागकर छिप गए. इसके कुछ देर बाद जब जेंडर बारला अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और बेरहमी से हमला कर दिया. हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल जेंडर बारला को सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार, जेंडर बारला के दोनों पैर टूट गए हैं, सिर में गंभीर चोट लगी है और पीठ पर भी गहरे जख्म हैं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है. इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
