सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा घाटी में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां सिमडेगा से रांची जा रही मून लाइट नामक यात्री बस कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बस के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में कई यात्री सवार थे और वह सिमडेगा से रांची के लिए निकली थी. कोलेबिरा घाटी में अचानक सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई. जिससे बस और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के बाद यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
