चांडिल: मधुसूदन पब्लिक स्कूल एवं मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय चक्रधरपुर के चेयरमैन सह समाजसेवी श्याम सुंदर महतो के दशकर्म में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं. वे बुधवार को आसनतलिया पहुंचीं और दिवंगत महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने दिवंगत की पत्नी और बेटे से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. दशकर्म कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, उमा महतो समेत परिजन और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
