कांड्रा/ Bipin varshney: श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी, न्यू यूथ क्लब कांड्रा बाजार द्वारा बुधवार को पंडित श्यामा पद बनर्जी द्वारा विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम में कमिटी के सभी सदस्यगण, स्थानीय लोग एवं कांड्रावासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं ने मां काली से सुख-समृद्धि की कामना की.

कमिटी सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष काली पूजा को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं. कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 20 अक्टूबर की रात 11 बजे से पूजा आरंभ होगी, 21 अक्टूबर को महाप्रसाद वितरण, 22 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम (डांस प्रोग्राम), 23 अक्टूबर को भव्य जागरण, तथा 24 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा.
कमिटी के अध्यक्ष बप्पा पात्रो ने कहा कि “हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांड्रा बाजार में श्रद्धा और उल्लास के साथ काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूरे आयोजन को सौहार्दपूर्ण और भव्य बनाने के लिए कमिटी के सभी सदस्य तन-मन-धन से जुटे हैं. कांड्रा एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करें.”

