रामगढ़: शुक्रवार को नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकर्म संस्कार संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सपरिवार बंधु- बांधवों संग सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए चूल मुंडन कराया. इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक दिखे.

कल यानि शनिवार को एकादशा संस्कार संपन्न होगा जिसमें लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है. कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए 40 डीएसपी और 9 आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया गया है. श्राद्धभोज में लगभग 5 से 6 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसमें देश के कई बड़े नेता और मंत्री शामिल होंगे, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और योग गुरु बाबा रामदेव के आने की संभावना है.
वीआईपी मूवमेंट के लिए पांच हेलीपैड बनाए गए हैं. आम लोगों की सुविधा के लिए लुकेया टांड से नेमरा तक 300 ऑटो और टोटो की व्यवस्था की गई है. पूरे आयोजन की निगरानी विभिन्न जिलों के अधिकारी कर रहे हैं.

