रामगढ़: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और आजसू प्रमुख सुदेश महतो नेमरा पहुंचे. हालांकि उन्हें वहां तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की भीड़ और वाहनों की लंबी कतारों के कारण रास्ते में जाम लग गया.

विज्ञापन
नेमरा की ओर जाने वाले वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे. ऐसे में दोनों नेता कार से उतरकर बाइक पर सवार हुए. उन्होंने करीब छह से सात किलोमीटर की दूरी बाइक से तय की. इसके बाद वे शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. दोनों नेताओं ने दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उनके योगदान को याद कर भावभीनी विदाई दी.
इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
