चांडिल/ Afroz Mallik झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक तथा आदिवासी समाज की पहचान के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सरायकेला- खरसावां जिले के अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

मोहम्मद अरशद ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे झारखंड के जन- जन की आवाज थे. उन्होंने सदैव वंचितों, आदिवासियों और गरीब तबकों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. अरशद ने कहा कि दिशोम गुरु का जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल है. उनके विचार और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे. उन्होंने कहा कि उनका निधन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मोहम्मद अरशद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की अल्लाह से प्रार्थना की.

