आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि शिबू सोरेन के निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया है. उनका निधन न केवल झारखंड बल्कि देश के लिए बड़ी क्षति है.

श्री पासवान ने कहा कि स्व. सोरेन का झारखंड आंदोलन से जुड़ा हर उस शख्स को झकझोर रहा है जिन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई को करीब से देखा है. आज झारखंड अनाथ हो गया है. राजनीति के शिखर पर रहते हुए उन्होंने कभी भी झारखंड के गरीब आदिवासी- मूलवासियों के साथ अन्याय होने नहीं दिया. अलग झारखंड राज्य लेकर ही उन्होंने दम लिया. आज उनकी कमी पार्टी को भी खल रही है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि पार्टी सोरेन परिवार के साथ खड़ा है.

