आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा रविवार को इस वर्ष का 13वां और कुल 63वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. यह शिविर यशपुर पंचायत सचिवालय, प्रखंड गम्हरिया में संपन्न हुआ. शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक करना था.

इस रक्तदान शिविर का आयोजन यशपुर पंचायत की मुखिया श्रीमती पार्वती सरदार, समाजसेवी बबलू प्रधान और राजकुमार नायक के संरक्षण में किया गया. ब्रम्हानंद ब्लड सेंटर के सहयोग से संपन्न शिविर में कुल 44 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ.
शिविर में मंडली के संस्थापक और संरक्षक समेत पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इनमें प्रमुख रूप से राजेश महतो, श्यामा पदो गोराई, दिनेश हंसदा, बैदू महतो, दिलिप महतो, पंकज कुमार गोराई, पंकज कुमार रामा (उपाध्यक्ष), मंटू सिंह मोदक, प्रकाश प्रधान, आशुतोष प्रधान, बिस्वजीत प्रामाणिक, विष्णु दास, बीबी लाल पाल, मिलन बेरा, देव प्रकाश गोराई, सुनिया नायक, शेखर शर्मा, रतन सिंह मुंडा, देवब्रत सिंह कुशवाहा और अजय कुमार का योगदान सराहनीय रहा. शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक था. मंडली ने इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और धन्यवाद पत्र भी भेंट किया. मंडली का अगला रक्तदान शिविर 10 अगस्त को रांची के सदर अस्पताल में आयोजित किया जाएगा. विदित हो कि मंडली लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है.

