आदित्यपुर: शनिदेव भक्त मंडली ने पेट की बीमारी से पीड़ित आदित्यपुर 2 बाबा कुटी आश्रम निवासी झुमा कर्मकार के इलाज में आर्थिक सहयोग किया. मंडली ने उसके घर जाकर उसके पिता प्रदीप रॉय को इलाज हेतु 31 हजार रुपए सौंपा. झुमा के पेट में स्थित आंत पंचर हो गया है.

विज्ञापन
आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से वह इलाज कराने में असमर्थ थी. उसके पिता ने अजय कुमार गोराई के माध्यम से मंडली से मदद की गुहार लगाई. मंडली सदस्यों ने आपस में पैसे इकट्ठे कर सौंपा. इसमें मंडली संरक्षक देवब्रत घोष, सचिव उज्वल घोष, मंटू मोदक, गौरांगो धर, विश्वजीत नन्दी, रतन सिंह मुंडा, आशीष बनर्जी, अजय कुमार गोराई, प्रदीप रॉय आदि का योगदान रहा.
विज्ञापन

