सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत टियूनिया गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 7 वर्षीय मासूम रविन्द्र महतो की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक रविन्द्र गांव के दिनेश महतो उर्फ मोनू का पुत्र था.

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा घर में रखे पंखे को चालू करने गया था. पंखे पर भीगा कपड़ा डाला हुआ था. जैसे ही उसने स्विच ऑन किया, करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. परिजन तुरंत मेन स्विच बंद कर उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही की जांच की मांग की है. उनका कहना है कि यदि उपकरणों और तारों की नियमित जांच की जाती तो शायद यह हादसा टल सकता था. साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
