सरायकेला Report By Pramod Singh सरायकेला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला का खोया हुआ मोबाइल फोन महज एक घंटे के भीतर बरामद कर उसके स्वामिनी को सौंप दिया. जिसके बाद महिला के चेहरे पर खुशी की रौनक़ दौड़ पड़ी और महिला ने पुलिस का आभार जताया. घटना बुधवार की है.


मिली जानकारी के अनुसार, घाटशिला निवासी महिला मयूरी सीट बुधवार को घाटशिला से अपने मायके नावाडीह आ रही थी. सरायकेला आने के लिए वह एक छोटा हाथी वाहन पर सवार हुई थी. सरायकेला के गैरज चौक पहुंचने पर जब वह वाहन से उतरी, उसी दौरान उसका मोबाइल फोन वाहन में ही छूट गया.
बताया गया कि वाहन में मोबाइल फोन पड़ा देख चालक ने उसे स्विच ऑफ कर दिया. इधर, जब महिला ने अपने परिजनों को फोन करने के लिए मोबाइल तलाशा तो फोन गायब मिला. इसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार को दी.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर अमीश कुमार एवं मोबाइल टाइगर अनिल कुमार को मोबाइल की खोजबीन की जिम्मेदारी सौंपी. पुलिस टीम ने टेक्निकल सेल की सहायता से महज एक घंटे के भीतर खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया.
इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा मोबाइल फोन महिला को सौंप दिया गया. मोबाइल मिलने पर महिला ने सरायकेला थाना पुलिस और थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया. वहीं वाहन चालक को भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
