सरायकेला: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सरायकेला सैटेलाइट ब्रांच में सोमवार को 69वां स्थापना दिवस उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर “बीमा सप्ताह” का उद्घाटन किया.

मुख्य अतिथि मनोज कुमार चौधरी ने कर्मियों, अभिकर्ताओं और ग्राहकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि एलआईसी ने अपने स्लोगन “जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी” को सार्थक किया है. आज एलआईसी 30 करोड़ संतुष्ट ग्राहकों के साथ बीमा क्षेत्र में भरोसे का ब्रांड बन चुका है. उन्होंने बताया कि भारत के आर्थिक विकास में एलआईसी का बड़ा योगदान है और इसके माध्यम से 15 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है.
शाखा प्रबंधक संदीप आर्या ने एलआईसी के 69 वर्षों के सफर की चर्चा करते हुए पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में हुए बदलावों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि एलआईसी देश की अग्रणी बीमा कंपनी है और यह हमेशा ग्राहकों के भरोसे पर खरी उतरी है. उन्होंने पॉलिसीधारकों के विश्वास और निष्ठा के लिए आभार व्यक्त किया और अभिकर्ताओं एवं कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी.
कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी ई. तिग्गा, विकास अधिकारी रंजन कुमार प्रधान, नितेश राय, गोतम घोष, त्रिशंकु साहू, कार्यालय कर्मी रविन्द्र मोदक, उपेन्द्रनाथ महतो, बीमा सखी रितु, संजय ठाकूर, वनविहारी कुम्कार, बसंत पट्टनायक, राजीव लोचन महापात्रा, नेत्रलाल प्रधान, सुमेत पडिहारी और संजीत मंडल समेत बड़ी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
