चांडिल/Afroj Mallick

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी है, यहां की मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि स्थानीय लोग अब सड़कों को तालाब कहने लगे हैं, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है, जो रोजाना कीचड़ और गंदे पानी में से गुजरकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं, अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की किताबें, कॉपियां और जूते पानी में भीगकर बर्बाद हो रहे हैं, कई बच्चे अब स्कूल जाने से डरने लगे हैं.

स्थानीय निवासी शेख हसिबूल ने बताया यह हाल सिर्फ एक-दो दिन की बारिश में हो जाता है, सड़के दिखती नहीं और गंदा पानी चारो ओर भर जाता है, बच्चे इसी में डूबकर स्कूल जाते हैं वहीं एक महिला ने प्रशासन से सवाल किया क्या हम सिर्फ वोट देने के लिए रह गए हैं चुनाव के समय नेता आते हैं वादे करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं. नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति हर साल होती है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है, न नाली की व्यवस्था है, न सड़क का समुचित निर्माण, स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है जनता का कहना है जल निकासी की त्वरित व्यवस्था हो, सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे.


