सरायकेला/Promod kumar कांड्रा टोल ब्रिज के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक महादेव लायक (30) गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार महादेव लायक, जो ईचागढ़ थाना क्षेत्र के फुटुप गांव के निवासी हैं, अपने भांजे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए उकरी गांव (सीनी ओपी क्षेत्र) जा रहे थे.


महादेव बाइक संख्या JH 05 DJ 8798 से यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान कांड्रा टोल ब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़ी हाइवा (संख्या JH 05 DN 8146) के पीछे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उन्हें सिर पर गंभीर चोट लगी.
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
