सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शादी की सालगिरह के अवसर पर सरायकेला नगर कमेटी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झामुमो नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 10 पाउंड का केक काटकर अपने पार्टी के मुखिया हेमंत सोरेन और पार्टी की फायर लेडी कल्पना सोरेन का मैरिज एनिवर्सरी उत्साहपूर्वक मनाया.

यह आयोजन सरायकेला में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दोनों नेताओं के दीर्घायु और बेहतर नेतृत्व की कामना की. माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मैरिज एनिवर्सरी के अवसर पर एक भावुक संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और रिहाई के अनुभव का जिक्र करते हुए जनता के समर्थन के लिए आभार जताया. वहीं कल्पना सोरेन ने भी परिवार और पार्टी विधायकों के साथ केक काटकर अपना मैरिज एनिवर्सरी मनाया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.
सालगिरह कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी, भोला महंती, शंभू आचार्य, सौरभ साहू, उमेश भोल, अबिनाश कबी, तपन कामिला, गौतम नायक, सुमित रथ, छोटू साव, आशीष महापात्र, अनिरुद्ध प्रामाणिक, शिवा नायक, गौरांग दास, अमित सरंगी, बापी सरंगी, अजय गोप, पिंकू महापात्रा, राजा अंसारी, देवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
