- West Singhbhum Rural Road चाईबासा: 3.83 करोड़ की सड़क पहली ही बारिश में दरकी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों में भारी नाराजगी
- Gangster Faheem Khan Relaxation धनबाद: 23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर गैंगस्टर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश
- Jamshedpur Canara Bank Gold Loan Scam जमशेदपुर: गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब, केनरा बैंक शाखा में 1.10 करोड़ की कथित गड़बड़ी, एफआईआर दर्ज
- Jharkhand CID Action रांची: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, उप परीक्षा नियंत्रक समेत पांच गिरफ्तार
- Ranchi JPSC Exam Postponed रांची: JPSC ने 14वीं मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा
- Jharkhand BDO’s Relaxation रांची: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को बड़ी राहत, गोदामों का अतिरिक्त प्रभार छह माह के लिए टला
- Saraikela Road Accident सरायकेला: रथ मेला की रौनक के बीच सड़कों पर कहर, दो अलग- अलग हादसों में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
- Giridih Women Attempted गिरिडीह: दिनदहाड़े दबंगई, विरोध करने पर परिवार पर हमला, युवती को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, लोगों ने बचाया
Author: E-desk-9 India News Viral Bihar Jharkhand
आदित्यपुर: Aman Kumar सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक को बच्चा चोर होने की अफवाह में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. बताया जाता है कि रोड नंबर 10 के समीप अचानक भीड़ युवक पर टूट पड़ी. कुछ लोगों का आरोप था कि युवक बच्चों को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, जबकि कुछ महिलाओ ने उसे नशे की हालत में खदेड़ने की बात कही. हालांकि युवक के पास से बच्चा चोरी से…
चांडिल: सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत हारूडीह में 24 दिसंबर 2025 को हुए अपराधकर्मी विजय तिर्की हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सूत्रों के अनुसार, घटना की जांच के लिए एसपी द्वारा गठित SIT ने मुंबई से इस साजिश का मुख्य शूटर और कथित साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने की तैयारी में है. बताया जाता है कि घटना के समय विजय तिर्की हारूडीह मुर्गा पाड़ा में अकेले गया था. जहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के…
आदित्यपुर/ Aman Kumar रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान आलोक सरकार के रूप में हुई है, जो नोआमुंडी से जनशताब्दी एक्सप्रेस से लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन से उतरने के दौरान उनका पैर रेलवे ट्रैक में फंस गया, जिससे उनका पैर कट गया और सिर में भी गंभीर चोट आई. हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर कुछ समय के लिए अफरा- तफरी का माहौल बन गया. रेलवे कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 के तहत चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद नगर अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए व्यय संबंधी बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यवेक्षक विनय कुमार ने प्रत्याशियों को चुनाव खर्च से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर निर्वाचन पदाधिकारी सह निदेशक अजय कुमार तिर्की और निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यशमिता सिंह उपस्थित रहीं. प्रशिक्षण के दौरान प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को अधिकतम व्यय सीमा, लेखा- जोखा रखने की प्रक्रिया और निर्धारित प्रपत्रों की जानकारी दी गई. राज्य निर्वाचन आयोग…
सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शादी की सालगिरह के अवसर पर सरायकेला नगर कमेटी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झामुमो नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 10 पाउंड का केक काटकर अपने पार्टी के मुखिया हेमंत सोरेन और पार्टी की फायर लेडी कल्पना सोरेन का मैरिज एनिवर्सरी उत्साहपूर्वक मनाया. यह आयोजन सरायकेला में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दोनों नेताओं के दीर्घायु और बेहतर नेतृत्व की कामना की. माहौल…
जामताड़ा: आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन- 2026 को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अंतरराज्यीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक पश्चिम बर्द्धमान जिले के चित्तरंजन स्थित सीएलडब्ल्यू भवन सभागार में संपन्न हुई. बैठक में जामताड़ा जिला और सीमावर्ती पश्चिम बर्द्धमान जिले के थाना प्रभारियों तथा वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया. चुनाव के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय और वांछित अपराधियों तथा वारंटियों की सूची का आपसी आदान- प्रदान किया…
जमशेदपुर: स्टील सिटी जमशेदपुर में एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक पहल को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी 2026 को प्रस्तावित परिसर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगी. ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं आरएसबी ग्लोबल के वाइस चेयरमैन एस.के. बेहरा ने बताया कि यह परियोजना युवाओं के आध्यात्मिक और समग्र विकास को समर्पित होगी. उन्होंने कहा कि यह केंद्र केवल पूजा स्थल नहीं बल्कि अध्ययन, शोध और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनेगा. ट्रस्ट की कोर टीम में मनोरंजन दास, अबनीश मिश्रा,…
सरायकेला: निर्वाचन कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी द्वारा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए. इस दौरान अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मनोज कुमार चौधरी को “टॉर्च” चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया. चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के बाद मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि यह केवल चुनाव चिन्ह नहीं है, बल्कि समाज में प्रकाश कायम करने का एक संकेत है. उन्होंने कहा कि टॉर्च कठिन परिस्थितियों में मार्गदर्शन का प्रतीक है और अंधकार में रोशनी देने का कार्य करती है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं, आपात स्थितियों या कठिन…
चांडिल: प्रदूषण, पानी के पुराने बकाया और कैप्टिव पावर प्लांट की अनदेखी से नाराज होकर बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के मुख्य ठेकेदार वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार से प्लांट का काम पूर्ण रूप से ठप कर दिया है. यह जानकारी वनराज स्टील्स के कॉमर्शियल हेड मुकेश बरेलिया ने दी. उन्होंने बताया कि बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के पास वनराज स्टील्स का लगभग 35 करोड़ रुपये विभिन्न मदों में फंसा हुआ है. कंपनी के अनुसार 6 करोड़ रुपये सिक्योरिटी डिपोजिट के रूप में जमा हैं, जबकि 3.50 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिसिटी सिक्योरिटी डिपोजिट के तौर पर बिजली विभाग में जमा…
जामताड़ा: APK फाइल के जरिए बैंक खातों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर- माधोपुर स्थित विष्णु राय के घर छापेमारी की गई. इस दौरान तीनों आरोपी साइबर ठगी करते पकड़े गए. गिरफ्तार आरोपियों में भोला मंडल, विष्णु राय और सरफराज अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से छह फर्जी मोबाइल और सात सिम कार्ड बरामद किए…