सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और विषय प्रस्तुत किए. उपायुक्त ने प्राप्त शिकायतों के नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित किया.

आज जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सड़क निर्माण, अबुआ आवास योजना, बीमा क्लेम, मइया सम्मान योजना, आवास योजना और थैलेसीमिया जागरूकता अभियान से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. इनमें सरायकेला अंचल अंतर्गत म्यूटेशन आवेदन निरस्त किए जाने, नगर पंचायत सरायकेला क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का गार्डवाल निर्माण, ग्राम बुरुडीह में भूमि कब्जा विवाद, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत डेथ क्लेम अस्वीकार करने, तथा निमडीह प्रखंड में आवास योजना के लाभ से वंचित रहने जैसी शिकायतें शामिल थीं.
जनता दरबार में प्राप्त इन सभी शिकायतों को संबंधित विभागीय अभिलेख में संधारित किया गया और त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
