सरायकेला: जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अगले एक महीने तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान खासकर दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ केंद्रित रहेगा. इसके लिए ट्रैफिक प्रभारी को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में सबसे अधिक सड़क हादसों का शिकार दोपहिया वाहन चालक हो रहे हैं. इसका मुख्य कारण उनका बिना हेलमेट के सड़क पर निकलना है. उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विशेष हेलमेट जांच अभियान चलाया जाएगा.
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
