सरायकेला: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण योजनाओं के चयन से संबंधित विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कृषि यंत्र, तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार सहित विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई.

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि योजनाओं और किसानों के चयन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, नियमानुसार और निष्पक्ष होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या अनुचित सिफारिश की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.
सभी प्रखंडों से प्राप्त प्रस्तावों और सूचियों का परीक्षण कर आवश्यक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार योजनाओं के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रखंडों से आई अनुशंसाओं की जांच कर प्राथमिकता सूची स्वीकृत करने को कहा गया.
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों को पहले किसी योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने और योजनाओं के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने नियमित समीक्षा और प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बनाए रखने पर बल दिया.
बैठक में इच्छुक एवं सक्रिय कृषक समूहों और किसानों को कृषि यंत्रों का लाभ प्राथमिकता से देने की बात कही गई, ताकि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकें.
इस समीक्षा बैठक में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, तकनीकी सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
