सरायकेला: खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कुचाई प्रखंड के सेरेंगड़ा गाँव निवासी आर्चरी खिलाड़ी सुनील कुमार को सीएसआर मद से आर्चरी किट प्रदान किया. यह वितरण समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया.

आर्चरी खिलाड़ी सुनील कुमार ने बताया कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे स्वयं आर्चरी किट खरीदने में सक्षम नहीं थे. इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त से सहायता की मांग की थी. उपायुक्त की पहल पर आज उन्हें किट उपलब्ध कराया गया, जिससे वे बेहद प्रसन्न हैं. उन्होंने कहा कि अब वे नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास जारी रखते हुए राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे.
इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सुनील कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार और जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
