सरायकेला/ Pramod Singh जिले में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन की तैयारी अधूरी नजर आ रही है. गरीबों और असहायों के बीच अभी तक कंबल वितरण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि हर साल इस समय तक कंबल बांटने का अभियान शुरू हो जाता है.

हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है, वहीं प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों तक राहत नहीं पहुंचाई जा सकी है. बुजुर्गों और गरीब तबके के लोगों के लिए हर वर्ष चलाया जाने वाला कंबल वितरण अभियान अब तक शुरू नहीं हो पाया है. इससे मजबूरन लोगों को खुले और ठंडे मौसम में बिना किसी सहारे के रात गुजारनी पड़ रही है.
प्रशासनिक स्तर पर अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से कंबल खरीदी और वितरण कार्य अटका हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है. मुख्य चौक- चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अभी तक अलाव नहीं जलाए गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कत हो रही है.
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिले में कंबल के लिए राज्य सरकार से अभी तक आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है. इसी कारण कंबल के टेंडर की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है. बढ़ती कड़ाके की ठंड ने आमजन के सामने गंभीर समस्या खड़ी कर दी है, लेकिन राहत के इंतजाम अभी तक शुरू नहीं हुए हैं.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाए. साथ ही गरीबों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए प्राथमिकता के आधार पर कंबल वितरण शुरू किया जाए, ताकि लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
