जमशेदपुर/ Prerna Ojha पटमदा प्रखण्ड के लावा पंचायत में सोमवार को प्रखंड प्रशासन के सहयोग से बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक दिवसीय संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के महाप्रबंधक शंकर सेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग और आंचलिक प्रबंधक पंकज मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.


शिविर में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और पुनः केवाईसी जैसी सेवाओं का लाभ उठाया. शिविर के दौरान अब तक 425 लोगों ने पीएमजेजेबीवाई, 1100 लोगों ने पीएमएसबीवाई, 108 लोगों ने एपीवाई और 1284 खातों का पुनः केवाईसी कराया.

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को दो- दो लाख रुपये का बीमा क्लेम चेक भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव कुमार चौधरी, पटमदा शाखा प्रमुख आराधना गुप्ता, कटिन और बोड़ाम शाखा प्रमुख सहित अन्य अधिकारी तथा जेएसएलपीएस पदाधिकारी उपस्थित रहे. यह विशेष अभियान ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
