रांची: झारखंड आंदोलन के पुरोधा और “दिशोम गुरु” के रूप में प्रसिद्ध शिबू सोरेन का निधन झारखंड और देश की राजनीति के एक युग के अंत का प्रतीक है. उनके निधन पर जमशेदपुर के सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह “सोमू” ने रांची जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली रहे कि कई बार गुरुजी से मुलाकात हुई. जब वे सिलीगुड़ी में रहते थे, तब भी चुनावी अभियानों के दौरान गुरुजी के साथ समय बिताने का अवसर मिला. सतबीर सिंह ने कहा कि बाबा शिबू सोरेन आदिवासी समाज के महान प्रहरी थे, जिन्होंने जन अधिकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया. उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल रहा. आज झारखंड की राजनीति का एक युग समाप्त हो गया. उन्होंने प्रार्थना की कि परमात्मा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें. झारखंड की माटी उन्हें सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण करती रहेगी.

