सासाराम: बिहार के सासाराम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां नोखा थाना क्षेत्र के रामनगर के भवरह टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. मृतका की पहचान काजल देवी (23 वर्ष) के रूप में की गई है, जिसकी शादी वर्ष 2023 में पवन कुमार चौधरी से हुई थी.

मृतका के मायके भोलाचक स्थित परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि काजल को दहेज की मांग पूरी न करने पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. मंगलवार को उसे बेरहमी से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया गया.
सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए पति पवन कुमार चौधरी तथा सास लीलावती देवी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है.
मृतका के भाई चितरंजन चौधरी ने बताया कि उसकी बहन की हत्या दहेज के लिए की गई है. शादी को अभी दो साल भी पूरे नहीं हुए थे, लेकिन ससुराल पक्ष लगातार मोटी रकम और गाड़ी की मांग कर रहा था.
घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और सनसनी का माहौल है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
