आदित्यपुर Report By Parmeshwar Gorai पटेल विचार मंच आदित्यपुर की ओर से सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी, भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे आदित्यपुर- कांड्रा मुख्य सड़क स्थित पटेल चौक पर संपन्न हुआ. इस दौरान सरदार पटेल के स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

कार्यक्रम में पटेल विचार मंच के मुख्य संरक्षक सह अधिवक्ता ओम प्रकाश, अध्यक्ष सुनील कुमार न्यूटन, मदन सिंह, सुशील कुमार मंडल, विजय कुमार चौधरी, राजू चौधरी, अच्छे पांडे, बिनोद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की संरचना के सच्चे शिल्पकार थे. उन्होंने लगभग 565 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के सपने को साकार किया. गृह मंत्री के रूप में उन्होंने सशक्त न्याय व्यवस्था लागू कर देश को एकजुट रखा, जिससे सभी धर्मों और समुदायों के लोग सुरक्षित महसूस कर सके. उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान को दी गई मजबूती का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं महापुरुषों के योगदान से देश आज एकजुट होकर प्रगति की ओर बढ़ रहा है.
श्रद्धांजलि सभा के अंत में पटेल विचार मंच आदित्यपुर के अध्यक्ष सुनील कुमार न्यूटन ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
