सरायकेला/ Pramod Singh 79 वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक आवास मुकेश कुमार लुनायत ने अपने आवास पर झंडू तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह सहित तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने सभी अतिथियों को स्वाधीनता दिवस की बधाइयां देते हुए आजादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आवास देशभक्ति गानों से गूंज उठा. पुलिस अधीक्षक ने सभी अतिथियों से मिलकर उनका इस्तकबाल किया और आजादी के पर्व को शांति एवं सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की.

विज्ञापन
