सरायकेला: समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए.

उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
जनता दरबार के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद संबंधी मामले, मुख्यमंत्री मायका सम्मान योजना अंतर्गत लाभ में विलंब, मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के क्रियान्वयन में बाधाएं, वृद्धा पेंशन योजना का लाभ बंद होना, डायन- प्रताड़ना संबंधी शिकायतें, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की मांग और हाथियों द्वारा फसलों व घरों की क्षति से जुड़े मामले सामने आए.
उपायुक्त ने सभी विषयों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रभावित नागरिकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर बल दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
