इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...

विज्ञापन

राज्य में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. बुधवार से ही सरायकेला पुलिस और प्रशासन सड़क पर उतर कर आम लोगों से कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने को लेकर दिशा निर्देश दे रही है.

आपको बता दें, कि बुधवार को जहां सरायकेला एसडीओ, एसडीपीओ और तमाम थाना प्रभारियों ने रात 8:00 बजे के बाद खुले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने के साथ भारी-भरकम जुर्माना लगाया, वहीं गुरुवार को खुद जिले के एसपी सड़क पर घूम- घूम कर लोगों से घरों में रहने और भीड़भाड़ वाले जगहों पर नहीं जाने के साथ मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने की अपील की. इस दौरान उन्होंने नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर घूम रहे लोगों पर जुर्माना भी लगाया.

See also  Dhanbad_Judge_Murderजज हत्याकांड मामले में CBI जांच शुरू. 20 सदस्यीय टीम पहुंची धनबाद. पुलिस से लिया केस

वही देर शाम आदित्यपुर थाने में रामनवमी को लेकर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के साथ गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक कर कोविड-19 के नियमों के तहत अखाड़ा जुलूस नहीं निकालने एवं सीमित लोगों के साथ पूजा- पाठ करने की अपील की. इस दौरान आदित्यपुर दैनिक सब्जी विक्रेताओं को पुनः जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किए जाने का निर्देश दिया गया. वैसे पिछले साल बढ़ते कोरोना के मामले के बाद लगे लॉक डाउन के बाद दैनिक सब्जी हाट को जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किया गया था, लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद सब्जी हॉट पुनः आदित्यपुर थाना के आसपास लगने लगी थी.

इधर कोरोना के दूसरे लहर को देखते हुए एक बार फिर से जिला प्रशासन की ओर से दैनिक सब्जी विक्रेताओं को जयप्रकाश उद्यान में शिफ्ट किए जाने का निर्देश दिया गया है. जहां कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए सब्जी हाट लगाए जाने की नसीहत दी गई. इस दौरान बाजार मास्टर को सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया. वही गम्हरिया (बी  डि यो )ठाकुर गौरीशंकर, आदित्यपुर थाना प्रभारी एवं बाजार मास्टर घूम- घूम कर क्षेत्र में माइक से अनाउंस कर लोगों को जागरूक करते नजर आए. कुल मिलाकर सरायकेला- खरसावां प्रशासन कोरोना महामारी के दूसरे लहर को देखते हुए सक्रिय मोड में आ चुकी है.

 

See also  Adityapur बेबको इंडिया ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपा मेडिकल किट, जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट के सौगात का किया वायदा

वैसे पड़ोसी जिला जमशेदपुर में लगातार कोरोना संक्रमण एवं मौत के आंकड़े डरावने होते जा रहे हैं. ऐसे में सरायकेला- खरसावां प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाह रही है. आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.


इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
error: Content is protected !!