सरायकेला/ Pramod Singh अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को सरायकेला के सामुदायिक भवन में “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ योग गुरु आनंद चौबे के निर्देशन में योगा किया गया.

आयोजन के दौरान उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह, एसपी मुकेश कुमार लुणायत, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, मेडिकल नर्सिंग स्टाफ शामिल हुए. सभी ने एक साथ योग की विभिन्न क्रियाएं की.
उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा स्वस्थ, मन एवं शरीर के निर्माण के लिए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है. योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जा देता है.
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने कहा योग शरीर को रोगमुक्त ही नहीं करता है बल्कि मानसिक और बौद्धिक स्तर पर सशक्त और ओजस्वी बनाता है. योग को अपनी जीवन शैली में उतारें. इसकी ऊर्जा और सकारात्मकता से लाभान्वित हों.

