सरायकेला: महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरूकता को लेकर मंगलवार को राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, खरसावां में पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में और महिला थाना प्रभारी SI कुमारी तिलोत्मा की मौजूदगी में छात्रों व महिलाओं को महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई.

इस अभियान में पॉक्सो एक्ट, महिला अपराध से निपटने के कानूनी प्रावधान, नशा मुक्ति, डायल-112 और साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 की विस्तार से जानकारी साझा की गई.
एएसआई नंदिता बिरुआ और कांस्टेबल कृपा भेंगरा सहित टीम के अन्य सदस्यों ने छात्राओं को बताया कि किस तरह वे मुश्किल समय में कानून और पुलिस की मदद ले सकती हैं. पुलिस ने लोगों से कहा कि जागरूक रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
