सरायकेला: मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया.

जनता दरबार में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों से उपायुक्त ने क्रमवार भेंट कर उनकी समस्याओं और शिकायतों से अवगत हुए. प्राप्त आवेदनों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया.
मुख्य शिकायतों में शामिल थे
नगर निगम, आदित्यपुर के वार्ड संख्या-14 में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहना और डोर टू डोर कचरा उठाव वाहन का नियमित भ्रमण सुनिश्चित करना.
नगर निगम, आदित्यपुर के वार्ड संख्या-13, सालडीह बस्ती में महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ न मिलना.
आंगनबाड़ी केंद्र, हेसा पंडारा पंचायत में खराब चापाकल की मरम्मत कराना.
कुकुडू प्रखंड, बेरासीसीरूम पंचायत, सिरूम गांव की महिलाओं के लाभुक नामों का अबुआ आवास योजना सूची से हट जाना.
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को इन मामलों पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है और जिला प्रशासन इसके लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
