सरायकेला: नगर पंचायत के वार्ड 8 में चुनाव का रोमांच चरम पर था. कड़ी टक्कर के बीच अविनाश कवि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश पटनायक को महज 5 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की और अपनी राजनीतिक पकड़ का दम दिखाया.

अविनाश कवि को कुल 143 मत प्राप्त हुए, जबकि राजेश पटनायक को 138 मत ही मिले. अंतिम दौर तक चले इस कांटे की टक्कर में दोनों पक्षों के समर्थकों की धड़कनें तेज रहीं. मतगणना पूरी होते ही अविनाश कवि के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया.
इस नतीजे ने यह स्पष्ट कर दिया कि हर एक वोट की अहमियत कितनी बड़ी होती है. बेहद कम अंतर से मिली इस जीत ने वार्ड 8 की राजनीति को और भी दिलचस्प बना दिया है. अविनाश कवि ने जीत के बाद क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे. वार्ड 8 में कांटे की टक्कर में जनता ने अविनाश कवि पर भरोसा जताकर उन्हें विजेता बनाया.

