सरायकेला/ Pramod Singh राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं जयंती पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को सरायकेला थाना परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह और थाना प्रभारी विनय कुमार की अध्यक्षता में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया.

विज्ञापन
सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह ने बताया कि वंदे मातरम बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा लिखित एक संस्कृत कविता है, जो 1876 में प्रकाशित हुई थी. यह कविता उनके प्रसिद्ध बंगाली उपन्यास ‘आनंदमठ’ में शामिल थी. वंदे मातरम को 24 जनवरी 1950 को भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया था.
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना है.

विज्ञापन
