सरायकेला: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सरायकेला- खरसावां ने राजमिस्त्री के क्षेत्र में अनुभवी प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किया है. संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगारोन्मुखी तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.

RSETI ने कहा है कि प्रशिक्षक के रूप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम पांच वर्षों का व्यावसायिक अनुभव अनिवार्य है. शैक्षणिक योग्यता में 12वीं उत्तीर्ण व 5 वर्ष का अनुभव, ITI/पॉलिटेक्निक सेवानिवृत्त प्रशिक्षक, B.Tech (सिविल) व 5 वर्ष का क्षेत्रीय अनुभव, प्रमाणित प्रशिक्षक या सिविल कार्य का अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी पात्र होंगे. पारिश्रमिक संस्थान के निर्धारित मानकों के अनुसार दिया जाएगा. संस्थान ने कहा कि प्रशिक्षक बनने से उम्मीदवार अपने अनुभव का लाभ ग्रामीण युवाओं को दे सकेंगे और उन्हें दक्ष बनाकर स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित कर सकेंगे.
इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र ऐसे करें आवेदन
अधिक जानकारी के लिए 7250286385, 6200940892, 8789471135, 9199646025 पर संपर्क कर सकते हैं या पंजाब नैशनल बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सरायकेला- खरसावां के कार्यालय में संपर्क करें.

