सरायकेला/ Pramod Singh उत्कलमणि आदर्श पाठागार के नाटक भवन में गुरुवार को उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की जन्मजयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने गोपबंधु दास के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के कार्यकारिणी सदस्य सुदीप पटनायक ने की. उन्होंने कहा कि गोपबंधु दास केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और ओड़िया भाषा के प्रबल संरक्षक थे. उन्होंने उत्कल के विभिन्न अंचलों को एकजुट कर पूर्णांग ओड़िशा राज्य बनाने का सपना देखा था. साथ ही ओड़िया दैनिक ‘समाज’ की स्थापना कर ओड़िया संस्कृति और भाषा की रक्षा के लिए जीवन समर्पित कर दिया.
कार्यकारी सचिव जलेश कबी ने कहा कि गोपबंधु दास एक महान कवि और समाजसेवी थे. उनकी कविताएं ओड़िया समाज को एक सूत्र में पिरोती थीं. उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एक बेहतर दिशा देने का कार्य करते हैं. कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए आने वाले दिनों में उनकी स्मृति में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया. इससे पूर्व सभी ने गोपबंधु चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर भोला महंती, काशीनाथ कर, तरुण भोल, शक्ति कुमार पति, सुभाष साहू, चक्रधर महंती, रितेश आचार्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
