सरायकेला: नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 के तहत जिले के तीन शहरी निकायों में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है. नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो गई है.

नगर निगम आदित्यपुर में महापौर पद के लिए कुल 12 नामांकन दाखिल हुए थे. इनमें से 3 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है. अब कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. नाम वापसी करने वालों में प्रभासिनी कालुंडिया, शकुंतला महाली और सनातन हांसदा शामिल हैं. शेष उम्मीदवारों में बारी सोरेन, बास्को बेसरा, बीनोती हांसदा, भुगलू सोरेन, रविन्द्र बास्के, रमेश बालमुचु, सकला मार्डी, सावित्री लेयांगी और संजय सरदार शामिल हैं.
नगर पंचायत सरायकेला में अध्यक्ष पद के लिए 7 नामांकन हुए थे. यहां किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है. सभी 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें जलेश कवि, प्रताप आदित्य सिंहदेव, प्रदीप कुमार आचार्य, मनोज कुमार चौधरी, सनंद कुमार आचार्य, सनातन मुंडा और सुमित कुमार चौधरी शामिल हैं.
नगर परिषद कपाली में अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 नामांकन दाखिल हुए थे. यहां भी किसी प्रत्याशी ने नाम वापसी नहीं की है. सभी 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. इनमें अफसर इमाम, मो. इरफान, मो. गुलजार अंसारी, गुलाम गौस, तसलीमा खातून, एसएम. ताजदार आलम, परवेज आलम, संतोष कुमार महतो, मो. सरफराज आलम, सरवर आलम और शोभा रानी महतो शामिल हैं. नाम वापसी के बाद अब तीनों निकायों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है.

