सरायकेला/ Pramod Singh निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सभी वैध प्रत्याशियों को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए. चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया निर्वाचन कार्यालय परिसर में निर्धारित समय पर पूरी की गई, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक मौजूद रहे.

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नियमानुसार सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया है. चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रत्याशी अब आधिकारिक रूप से अपने- अपने प्रतीक चिन्ह के साथ जनसंपर्क और प्रचार अभियान को गति देंगे.
चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान कार्यालय परिसर में हलचल देखी गई. प्रत्याशियों ने प्रतीक चिन्ह मिलने के बाद जीत का दावा करते हुए जनता के बीच जाने की बात कही. प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रचार करने का निर्देश दिया है.
चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद क्षेत्र में प्रचार- प्रसार और जनसंपर्क अभियान और तेज होने की संभावना है.
*नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं आवंटित चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं*
जलेश कवि- एसी, प्रताप आदित्य सिंहदेव- छड़ी, प्रदीप कुमार आचार्य- चूड़ी, मनोज कुमार चौधरी- टॉर्च, सनंद कुमार आचार्य- बेंच, सनातन मुंडा- बिस्कुट. सुमित कुमार चौधरी- बक्सा.

