सरायकेला: जिले में सम्पन्न हुए नगर निकायों के उपमहापौर एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यह कार्यक्रम नगरपालिका के उपमहापौर/उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष निर्वाचन हेतु निर्धारित किया गया है. जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तीनों निकायों में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर पूरी निर्वाचन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी. इसके लिए सभी चयनित प्रतिनिधियों की बैठक 7 मार्च को बुलाई गई है. उसके बाद से निर्वाचन की प्रक्रिया प्रभावी होगी.

आदित्यपुर नगर निगम (वर्ग-ख) में उपमहापौर का निर्वाचन
निर्वाचन तिथि- 16.03.2026.
समय- प्रातः 9:30 बजे से.
स्थल- समाहरणालय सभागार, सरायकेला.
निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
10:00 बजे से 10:55 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति. 11:00 बजे से 11:15 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच. 11:15 बजे से 11:30 बजे तक- नाम वापसी. 11:30 बजे से 11:45 बजे तक अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन. 11:45 बजे से 12:00 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हुआ तो). 12:00 बजे से 12:15 बजे तक मतगणना. 12:30 बजे से 12:45 बजे तक परिणाम की घोषणा. 12:45 बजे से 01:00 बजे तक- निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण. 01:00 बजे से 01:15 बजे तक शपथ ग्रहण. 01:30 बजे से 01:45 बजे तक कार्यभार ग्रहण.
कपाली नगर परिषद (वर्ग-ख) में उपाध्यक्ष का निर्वाचन
निर्वाचन तिथि- 16.03.2026.
समय- प्रातः 9:30 बजे से. स्थल- अनुमंडल कार्यालय, चांडिल. निर्वाचन कार्यक्रम उपरोक्त समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होगा. नामांकन से लेकर कार्यभार ग्रहण तक की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय में पूर्ण की जाएंगी.
सरायकेला नगर पंचायत में उपाध्यक्ष का निर्वाचन
निर्वाचन तिथि- 17.03.2026.
समय- प्रातः 9:30 बजे से. स्थल- समाहरणालय सभागार, सरायकेला. निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति से लेकर शपथ ग्रहण और कार्यभार ग्रहण तक निर्धारित समयानुसार संपन्न कराई जाएगी.
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी एवं विधिसम्मत ढंग से कराई जाएगी. सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. यदि किसी पद के लिए एकमात्र वैध प्रत्याशी शेष रहता है तो उसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा. उपमहापौर एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के साथ ही तीनों नगर निकायों में नई कार्यकारिणी पूर्ण रूप से अस्तित्व में आ जाएगी, जिससे शहरी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है.
उपमहापौर व उपाध्यक्ष चुनाव हेतु निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की सूची जारी
जिला प्रशासन द्वारा परिशिष्ट-6 (कोटिका-5) के तहत उपमहापौर एवं उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष निर्वाचन हेतु निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार तीनों शहरी निकायों के लिए अलग- अलग पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
आदित्यपुर नगर निगम (वर्ग-ख)- उपमहापौर
निर्वाची पदाधिकारी- जयवर्द्धन कुमार (अपर उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां) मोबाइल- 7061577878.
सहायक निर्वाची पदाधिकारी- प्रधान मांझी. (प्रखंड विकास पदाधिकारी- खरसावां) मोबाइल- 9934174688. श्रवण कुमार झा (अंचल अधिकारी- राजनगर) मोबाइल- 9334263322.
कपाली नगर परिषद (वर्ग-ख)- उपाध्यक्ष
निर्वाची पदाधिकारी- विकास कुमार राय (अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल (उप समाहर्ता स्तर), मोबाइल- 9431300002. सहायक निर्वाची पदाधिकारी- अमय कुमार द्विवेदी (अंचल अधिकारी, नीमडीह) मोबाइल- 9718811357. दीपक प्रसाद. (अंचल अधिकारी- ईचागढ़) मोबाइल- 9654314376.
सरायकेला नगर पंचायत- उपाध्यक्ष
निर्वाची पदाधिकारी- अजय कुमार तिर्की (निदेशक, डीआरडीए- सरायकेला- खरसावां) मोबाइल- 9939820734. सहायक निर्वाची पदाधिकारी- नयन कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी- राजनगर) मोबाइल- 9006542121. सुश्री सुप्रिया सोरेन (अंचल अधिकारी, कुचाई) मोबाइल- 8757810369.
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया है. उपमहापौर एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगे.

