सरायकेला: मौसीबाड़ी निवासी संतोष महतो के पुत्र संजय महतो ने UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित Indian Engineering Services (IES) / Engineering Services Examination (ESE) 2025 में ऑल इंडिया रैंक 140 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. यह परिणाम 17 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया.

संजय महतो का पुश्तैनी गांव गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम बांधडीह है. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है. शुरुआती तीन प्रयासों 2019 से 2021 में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे. वर्ष 2023 में IIT दिल्ली से एम.टेक. की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी की और अंततः सफलता प्राप्त की.
संजय महतो की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे गांव से निकलकर भी बड़े सपने साकार किए जा सकते हैं. यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि मेहनत और धैर्य के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है.
इस शानदार उपलब्धि पर झारखंड आंदोलनकारी परिवार एवं जिलेवासियों की ओर से संजय महतो और उनके माता- पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं. जिला परिषद सरायकेला- खरसावां की उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो ने भी संजय महतो को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

