सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गेंगेरुली पंचायत अंतर्गत कुसुमबनी नाला में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव पाया गया. शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी.

गुरुवार सुबह एसडीपीओ समीर सवैया और ट्रेनी डीएसपी पूजा कुमारी भी थाना पहुंचे और पूरे मामले की गहन समीक्षा की. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच दल को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच करने को कहा.
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टि में महिला की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका है. हालांकि शव की स्थिति से अनुमान है कि घटना को लगभग 8 से 10 दिन बीत चुके हैं. मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन घटनास्थल से एक साड़ी और हाथों में मिली चूड़ियों के आधार पर शिनाख्त का प्रयास जारी है.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कई कोणों से की जा रही है और जल्द ही मृतका की पहचान तथा घटना की वास्तविक वजह का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
