सरायकेला: जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने कुल 1 लाख 59 हजार 750 रुपए का जुर्माना वसूला. इसमें ट्रैफिक सिग्नल पर नियम के विरुद्ध वाहन पार करने के जुर्म में 54 वाहन चालकों से 8100 का जुर्माना वसूला गया.

इसी तरह जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट से अलग- अलग मद में कुल 1 लाख 51 हजार 750 रूपये जुर्माना वसूला गया. इसमें बगैर बीमा के 4, बगैर लाइसेंस के 5, बगैर हेलमेट के 21, ट्रिपल राइडिंग के 2, बगैर सीट बेल्ट के 33, सिग्नल जंपिंग के 45, बंफर 1, बिना परमिट 2, ओवरलोडिंग 5, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करते 8, आदेश का उल्लंघन करते 24 और प्रदूषण के 10 चालान काटे गए. ट्रैफिक प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर वाहन लेकर निकलने की अपील की है.

