सरायकेला: जिले में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. अभियान के दौरान 21 वाहन चालकों से कुल 63,150 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

आदेश उल्लंघन के मामलों में 10 वाहनों से 5,000 रुपये, वाहन लाइसेंस नियम का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों से 55,000 रुपये और नो एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 3,150 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. इस अभियान के तहत पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ दस्तावेज़ी कार्रवाई भी की.
ट्रैफिक प्रभारी राजू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से चेकिंग की जाएगी. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित करें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
